सीएचसी में शिविर: 480 महिलाओं की जांच हुई

प्रदेश स्तर पर चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रतापपुर विकासखंड में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और परिवार को सशक्त बनाना है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच से हुई, जिसमें 860 महिलाओं का परीक्षण किया गया। 18 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित वृहद शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह और जनपद अध्यक्ष सुखमनिया आयाम ने किया। इस दौरान 480 महिलाओं की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग और मलेरिया की जांच की गई, साथ ही रक्तदान भी हुआ। 19 सितंबर को 44 स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों और माताओं के टीकाकरण, माहवारी स्वच्छता व पोषण पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए, जिनसे 672 लोगों को लाभ मिला। 20 सितंबर को बालिका छात्रावासों और जनजाति क्षेत्रों की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 24 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी होगी। डॉ. अजित दीवान ने समय पर पहुंचने की अपील की है। स्वास्थ्य अधिकारियों और मितानिनों की टीम इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय है। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। शिविर में महिला की स्वास्थ्य जांच करते हुए डॉक्टर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *