मानसून की वापसी शुरू होने में अभी देर है, लेकिन रांची में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की शाम से ही रांची में रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, रात 8 बजे से देर रात तक झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग रांची ने 25 सितंबर तक राज्य के कई जिलों भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 सितंबर को रांची में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर को राज्य के सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होगी। वहीं 24 सितंबर को रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर को भी राज्य के छह जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें खूंटी, गुमला, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। पाकुड़ में बारिश नहीं, अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तक पहुंचा पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुटकी में 80.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं डीवीएस में 75 मिमी बारिश दर्ज हुई। कई जिलों में बारिश नहीं होने की वजह से अधिकतम तापमान पाकुड़ जिले का 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान लातेहार जिला का 21 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक धनबाद के पुटकी में 80.2 मिमी दर्ज की गई बारिश


