डायमंड कॉलोनी में कैंट बोर्ड के सीईओ ने किया निरीक्षण, लोगों की समस्याएं सुनीं

भास्कर न्यूज | जालंधर कैंट वार्ड-14 के अंतर्गत आती डायमंड कॉलोनी की टूटी सड़कों का कैंट बोर्ड सीईओ ओमपाल सिंह और सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस मौके पर इलाकावासियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। निवासियों ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण कोई हादसे होते हैं। साथ ही बने नाले में गंदा पानी भरा है और वहां पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी उगी हुईं हैं।जिससे इलाकावासी परेशान हैं। वहीं सीईओ ने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में सभी विभागों को पत्र लिखा है। सीईओ ओमपाल सिंह का कहना है कि यह जगह सेना की है इसलिए कैंटोनमेंट बोर्ड यहां पर कुछ भी नहीं कर सकता, फिर भी वह आर्मी अधिकारियों से बात करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच व कांग्रेसी नेता सुरिंदर सिंह मिन्हास, केवल सिंह, ऊषा रानी, सुनील कुमार, आशा रानी, मंजू कश्यप, नरेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। जालंधर| रक्षा मंत्रालय के अधीन आते महानिदेशालय रक्षा संपदा की ओर से बीती 18 सितंबर को राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान दिल्ली कैंट में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन “मंथन 2025 – स्ट्रेटेजिक रोडमैप टू विकसित भारत @2047’ में जालंधर छावनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमपाल ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जालंधर छावनी बोर्ड ने छावनी क्षेत्र की 65,000 से अधिक आबादी को नगरपालिका सेवाएं प्रदान करने में अपनी दक्षता और प्रभावशीलता को सिद्ध किया है। इससे ई-छावनी, शिक्षा, स्वास्थ्य अन्य नगरपालिका बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है। छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील सोल और बोर्ड के मनोनीत सदस्य पुनीत भारती शुक्ला शर्मा के सहयोग से हुआ है। सम्मेलन में सभी छावनी परिषदों से ‘विकसित भारत-2047’ की प्लानिंग को लेकर मंथन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि के प्रबंधन एवं देशभर में स्थित 61 छावनियों जहां लगभग 25 लाख नागरिक निवास करते हैं, के प्रशासन में रक्षा संपदा विभाग का प्रयास सराहनीय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *