जालंधर| संगठन के पुनर्गठन के लिए संगठन सृजन अभियान पर काम कर रही कांग्रेस ने जालंधर शहरी अध्यक्ष पद को लेकर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे हैं। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की हलका इंचार्ज एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश ललोठिया, पंजाब कांग्रेस के जालंधर के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री श्याम सुंदर अरोड़ा, जिला कांग्रेस प्रधान एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने पर सुझाव लिए और अगला प्रधान किस तरह का होना चाहिए, इस बारे में भी बात की। इस बैठक में ब्लॉक प्रधान रशपाल जाखू और हरमीत सिंह, सतपाल राय, मंगा राम सारंगल, सुदेश भगत, विनोद कौल, विक्रम शर्मा, अवतार बिरदी, जगदीश डालिया, अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे और विभिन्न मुद्दों पर बात की।


