यूपी के लखीमपुर में 5 मकान शारदा नदी में समाए:दक्षिणी राजस्थान में बारिश जारी; दिल्ली में इस सीजन 35% ज्यादा पानी गिरा

उत्तर भारतीय राज्यों से मानसून की वापसी होने लगी है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में सोमवार को तेज धूप रही है। हालांकि, मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 25-26 सितंबर से भारी बारिश की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सिंघिया गांव शारदा नदी की कटान से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। सोमवार को पांच पक्के मकान एक झटके में ढह गए। वहीं, कासगंज में गंगा नदी फिर से उफान पर है, जिससे 24 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फसलें डूब गई हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर 46MM दर्ज हुई। उदयपुर में पिछले 2-3 दिन से बारिश हो रही है। यहां आज भी बारिश की संभावना है। दिल्ली से मानसून की वापसी हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में मानसून सीजन में 902.6 मिमी बारिश हुई है, जो औसत बारिश से 640.4 मिमी से लगभग 35 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, मानसून के दौरान यमुना में आई बाढ़ के दौरान PETA इंडिया ने 30 से ज्यादा जानवरों को बचाया है। तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और शहर के कई इलाकों में ट्रेफिक जाम हो गया। बंजारा हिल्स स्थित सीएमटीसी परिसर में सुबह 8.30 बजे से रात 8 बजे तक 101.5 मिमी और श्रीनगर कॉलोनी में 95.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में यलो अलर्ट जारी किया है। राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश का हाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *