गोविंद देवजी मंदिर में चेन तोड़ने वाली महिला का VIDEO:महिलाओं को निशाना बनाती है गैंग, भीड़ के बीच वारदात को अंजाम देती

गोविंददेवजी मंदिर में महिलाओं की चेन तोड़ने वाली गैंग का जयपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। माणक चौक थाना पुलिस ने गैंग की एक महिला साहिबा उर्फ राखी को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से लूटी हुई दो सोने की चेन बरामद की गई है। वहीं, घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। फिलहाल गैंग की अन्य महिलाओं की तलाश में पुलिस टीमें छापेमार कार्रवाई कर रही है। डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया- 3 जून और 12 जुलाई को गोविंद देवजी मंदिर से चेन चोरी की वारदात हुई थी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की टीम गठित की गई। टीम में माणक चौक थाने के एएसआई विष्णु दया, कॉन्स्टेबल गिरधर सिंह, कॉन्स्टेबल ममता को शामिल किया गया। टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। मुखबिर की सूचना के बाद चोरी की आरोपी साहिबा उर्फ राखी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो सोने की चेन बरामद की गई। आगे तीन फोटो में देखिए कैसे तोड़ी चेन… ऐसे करती थी वारदात गौरतलब है कि आरोपी साहिबा उर्फ राखी मंदिरों में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल हो जाती थी। महिलाओं के गले में पहने हुई सोने की चेन पर नजर रखती थी। साहिबा उर्फ राखी भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। चोरी के बाद आरोपी महिला तुरंत वहां से निकलकर अपने ठिकाने की बजाय अलग जगह पर चली जाती थी। ताकि कोई उस पर शक ना करें और पुलिस उसका पता नहीं लगा पाए। डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया- चोरी, लूट, नकबजनी और चेन चोरी की वारदातों में शामिल अपराधियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी के लिए सभी थानाधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए हुए हैं। निगरानी दल की ओर से गोविंददेव जी मंदिर में हुई चोरी के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। गोविंद देवजी में चेन तोड़ने वाली गैंग की ये तस्वीरें भी देंखें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *