राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के नाम मकान-जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट और हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम के तहत बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार दिए जाने के बावजूद राजस्थान में महिलाओं का संपत्ति मालिकाना हक काफी कम है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में केवल 26% महिलाओं के पास मकान और 20.7% के पास जमीन है। यह आंकड़ा पुरुषों के मुकाबले आधे से भी कम है। राजस्थान में पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा 55.9% मकान और 43.3% जमीन है। राष्ट्रीय औसत के मुकाबले भी राजस्थान की महिलाएं पीछे हैं, जहां महिलाओं का मकान का स्वामित्व 43.3% और जमीन का 31.7% है। उधर, मातृवंशीय सामाजिक संरचना के लिए पहचाने जाने वाले मेघालय में 64.1% महिलाओं के पास मकान का स्वामित्व है, जो पुरुषों के 48% के आंकड़े से ज्यादा है। भास्कर एक्सप्लेनर – वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं


