सरकार ने कहा-रेलवे 50 प्रतिशत हिस्सा राशि देगा तब शुरू होगा ओवरब्रिज का काम

झुंझुनूं | शहर के पुलिस लाइन के पास अटके हुए रेलवे ओवरब्रिज का काम रेलवे की सहमति मिलने के बाद ही शुरू होगा। विधायक राजेंद्र भांबू द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने इस आशय का जवाब दिया है। विधायक राजेंद्र भांबू ने सदन में तीसरे सत्र में तारांकित सवाल लगाया था। इसमें पुलिस लाइन आरओबी का काम शुरू करने की जानकारी मांगी गई थी। जिसको लेकर बताया गया है कि इस आरओबी का काम 2021 से बंद पड़ा हुआ है और इसी साल मार्च में इसको पूरा कराने की सहमति दी गई थी। आरएसआरडीसी ने इसके लिए निविदा जारी कर दी। जिसकी स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही रेलवे की 50 फीसदी हिस्सा राशि की सहमति प्राप्त होने के बाद ही काम शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *