NSS के कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक होंगे सम्मानित:कोंडागांव को नशा-एनीमिया मुक्त बनाने की पहल; राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा

कोंडागांव जिले को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि मिली है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड के कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह पुरामें और शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र रयतु राम कश्यप को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों को यह सम्मान सामाजिक सेवा, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति और एनीमिया मुक्त कोंडागांव अभियान में योगदान के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार समारोह 24 सितंबर 2025 को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे। पहली बार मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार बस्तर संभाग के विद्यालय स्तर पर पहली बार किसी कार्यक्रम अधिकारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल रहा है। कार्यक्रम अधिकारी अमरसिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला संगठक शशिभूषण कनौजे, पूर्व समन्वयक डॉ. डी.एल. पटेल और वर्तमान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजीवन कुमार समेत सभी मार्गदर्शकों को दिया है। अमरसिंह के अनुसार, राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा और समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने का अनूठा माध्यम है। NSS के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने इस चयन को जिले की प्रेरणादायी उपलब्धि बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *