अजमेर में शीतलहर का कहर जारी है। मंगलवार को भी छठे दिन सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। विजिबिलिटी 10 मीटर तक मापी गई, शहर के दूर दराज के क्षेत्र और हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही बहुत कम नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जनवरी तक इसी तरह का शुष्क मौसम बना रहेगा। ठंडी हवाओं के साथ गलन का दौर जारी रहेगा। वहीं रात के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दोपहर का पारा 18 से 22 डिग्री के ईद-गिर्द बना रहेगा। मावठ के आसार नहीं है, लेकिन ओस गिरना जारी रहेगा। तापमान में गिरावट हो सकती है। मालूम हो कि इस बार दिसंबर में अब तक 5 दिन ऐसे आ चुके हैं जब रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम 6.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के बारे में 0.7 डिग्री के गिरावट दर्ज की गई है। ठंड का असर रोडवेज पर पड़ा ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। रोडवेज पर सुबह 60% यात्री बार में कमी आई है। प्राइवेट बसों का भी बुरा हाल है जिले में संचालित प्राइवेट बसों में 25 फ़ीसदी सुबह निर्धारित समय से देरी से चल रही है।


