बाघ बाघिन की अठखेलियों को लेकर रणथम्भौर अपनी अलग ही पहचान रखता है। इन दिनों में रणथम्भौर में इन दिनों पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है । शीतकालीन छुट्टियों और नए साल के आगमन को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक रणथम्भौर पहुंचे है। जिसके चलते रणथम्भौर की बुकिंग आगामी एक सप्ताह से भी अधिक समय के लिए फुल चल रही है।वही रणथम्भौर के करीब सभी होटल व रेस्तरां भी पर्यटकों से आबाद है। विंटर वेकेशन के चलते भारी भीड़ शीतकालीन छुट्टियों व नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए रणथम्भौर में पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में देशी एंव विदेशी पर्यटक रणथंभौर पहुंचे हैं और रणथम्भौर में टाइगर सफारी का आनंद लें रहे है । रणथम्भौर में प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हज़ार पर्यटक टाइगर सफारी कर रहे है। इसके बावजूद सैंकड़ो पर्यटक ऐसे भी है, जिन्हें टाइगर सफारी नसीब नही हो पा रही है। रणथम्भौर में दो पारियों में पर्यटक टाइगर सफारी पर जाते है । जिनके लिए वन विभाग की ओर से 140 कैंटर व जिप्सी सुबह की पारी में एंव इतने ही शाम की पारी में पार्क भ्रमण पर भेजे जा रहे है, लेकिन पर्यटकों का दबाव इतना है कि कई पर्यटक रणथम्भौर पहुंचने के बाद भी टाइगर सफारी नही कर पा रहे है। जिन पर्यटकों को टाइगर सफारी मिल रही है, वे पर्यटक बाघ बाघिन एंव शावकों सहित अन्य वन्यजीवों की स्वछंद अठखेलियां देख आनंदित हो रहे है। वहीं जिन पर्यटकों को टाइगर सफारी नही मिल पा रही है वे मायूस होकर लौट रहे है ।
टिकट नहीं मिलने से पर्यटक परेशान रणथम्भौर में उमडे पर्यटकों के सैलाब के चलते उन पर्यटकों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है। रणथम्भौर में टाइगर सफारी की बुकिंग कन्फर्म हुए बिना अचानक रणथम्भौर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को ना तो टाइगर सफारी मिल पा रही है और ना ही होटलों में जगह मिल पा रही है। ऐसे में पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । अचानक रणथम्भौर आने वाले पर्यटकों का कहना है कि पर्यटकों की भीड़ के चलते लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें टाइगर सफारी के लिए टिकट नही मिल पा रहे। दो दो दिन के इंतजार के बावजूद वह टाइगर सफारी के लिए धक्के खा रहे है। पर्यटकों के दबाब के चलते इन दिनों रणथम्भौर में कुछ दलाल भी सक्रिय है, जो अचानक रणथम्भौर आने वाले पर्यटकों को भ्रमित कर मनमाने दाम मांग रहे हैं। वहीं जो पर्यटक कन्फर्म टिकट के बाद रणथम्भौर आये है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नही उठानी पड़ रही है ।


