लुधियाना के फिरोजगांधी मार्केट के RP टावर में लगी आग:शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, 2 गाड़ियों ने पाया काबू,जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के लुधियाना में फिरोजगांधी मार्केट में बने आरएस टावर में अचानक आज भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद ही आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग बढ़ती रही। लोगों ने तुंरत बिल्डिंग में बने बैंक अधिकारियों को सूचना दी। ये आग ग्राउंड फ्लोग, पहली फ्लोर, सेकेंड फ्लोर और थर्ड फ्लोर तक पहुंच गई थी। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने के कारण धूआ पूरे फिरोजपुर रोड पर नजर आ रहा था। दमकल विभाग की टीमों ने किया आग पर कंट्रोल मौके पर पहुंच दमकल विभाग की टीमों ने आग पर कंट्रोल किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। लोगों ने तुरंत इलाका पुलिस को भी सूचित किया। जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर लखविंदर ने कहा कि आग लगने की जैसे ही सूचना मिली तो तुरंत पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से कुछ वाहन बिल्डिंग के नीचे खड़े थे उन्हें हटाया। आस-पास के बिल्डिंग मालिकों को भी सतर्क कर दिया गया था। ग्राउंड फ्लोर से 3 फ्लोर तक आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस बिल्डिंग में कई बैंक भी है। गनीमत रही कि आग ज्यादा फैली नहीं अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। बाकी आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *