बस्तर रथ बनाने वाले कारीगरों ने युवक को पीटा, Video:नशे में दारु-बिरयानी खा रहा था; रस्सी से बांधे, लात से मारा, घसीटते ले गए

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण के दौरान एक शराबी घुस आया। 22 सितंबर की रात सिरहासार भवन में जब नशे की हालत में युवक वहां बैठकर शराब और बिरयानी खाने तो लोगों ने विरोध किया। बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण करने वाले कारीगरों ने उसे रस्सी से बांधा, खींचकर बाहर लाए और उसे खूब पीटा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कारीगरों ने नशेड़ी युवक को घसीट कर लात ही लात मारा। नशे में धुत होकर आया इसलिए कारीगरों ने पीटा जानकारी के मुताबिक, सिरहासार भवन के ठीक सामने ही रथ का निर्माण किया जा रहा है। भवन के अंदर जोगी बिठाई रस्म होगी। भवन में रथ निर्माण के औजार भी रखे हुए हैं। वहीं बस्तर दशहरा के रथ को आस्था का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र की पहली रात जब एक युवक ने नशे में धुत होकर हरकतें की तो कारीगरों ने उसकी पिटाई कर दी। कुछ ने उसपर जमकर लात-घूंसे चलाए। उसे किसी तरह भवन से बाहर निकाला गया। पुलिस थाना ले गए जवान घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो फौरन सिटी कोतवाली थाना के जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शराबी युवक को पकड़ा और उसे थाने लेकर गए। जिसके बाद मामला शांत हुआ है। दरअसल, इसी सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा की अन्य रस्में भी अदा की जाएगी। जगदलपुर में ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की गई थी 1 महीने पहले जगदलपुर में उत्तर प्रदेश के ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की गई थी। जहां एक कबाड़ कारोबारी ने गैरकानूनी तरीके से तांबा-पीतल ले जाने का ड्राइवर पर दबाव बनाया। मना करने पर फार्महाउस ले जाकर न्यूड कर दिया। फिर 3 घंटे तक नचा-नचा कर बेल्ट से पीटा गया। शरीर पर पेशाब भी किया। इसके बाद रिश्तेदार को पिटाई करते वीडियो कॉल कर दिखाया गया। रिश्तेदार ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। वीडियो के आधार पर बोधघाट पुलिस से शिकायत की गई है। 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर… …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सौरभ चंद्राकर के भांजे ने युवक को लात-घूसों से पीटा,VIDEO:रायपुर के जूक क्लब में वारदात, नाक-मुंह से निकला खून; फिर डांस कर भागे आरोपी रायपुर के जूक क्लब में महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के भांजे ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। युवक पर लात-घूंसे और मुक्के बरसाए गए। पिस्टल के बट से भी हमले की बात सामने आई है। युवक लहूलुहान हो गया। नाक-मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी डांस करते हुए दिखे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *