चर्चित नान घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को ईडी ने अपनी हिरासत में ले लिया है। दोनों अब 16 अक्टूबर तक ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर रहेंगे। दोनों से ईडी के हेड ऑफिस दिल्ली में पूछताछ होगी। दोनों आरोपी नान घोटाला केस में सरेंडर करने के लिए 5 दिनों से ईडी कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद रायपुर की ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी के अधिकारियों की मौजूदगी में कोर्ट में सरेंडर करने की प्रक्रिया की गई। आलोक शुक्ला तीसरी बार सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे थे।


