मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज भीलवाड़ा दौरा:शहरी सेवा शिविर में होंगे शामिल, हमीरगढ़ में फ्लाइंग ट्रेंनिग आर्गेनाइजेशन का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 1 दिवसीय दौरे के तहत दोपहर बाद भीलवाड़ा पहुंचेंगे। सीएम शर्मा यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उसके बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:30 बजे वे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1:35 पर भीलवाड़ा की पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से नगर निगम पहुंच शहरी सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:55 पर वे हमीरगढ़ हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:05 पर हमीरगढ़ नगर पालिका में शिविर का अवलोकन करेंगे। फ्लाइंग ट्रेंनिग आर्गेनाइजेशन का करेंगे उद्घाटन
इसके बाद शाम 4 बजे फ्लाइंग ट्रेंनिग आर्गेनाइजेशन के उद्घाटन के लिए हमीरगढ़ एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और शाम 5 बजे यहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस लाइन में टेंपरेरी हेलीपैड बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। निगम में शहरी सेवा शिविर अवलोकन के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा अरेंजमेंट किए जा रहे हैं। एसपी कलेक्टर ने दिए डायरेक्शन
सिक्योरिटी को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान यहां लगाए गए है। चप्पे —चप्पे का बारीकी से इंस्पेक्शन किया जा रहा है। एसपी धर्मेंद्र सिंह और जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सिंधु ने हमीरगढ़ हवाई पट्टी, पुलिस लाइन हेलीपैड और नगर निगम में शिविर स्थल का अवलोकन किया और तैयारी को लेकर अधिकारियों को डायरेक्शन दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *