बाढ़ से तबाह कपूरथला के खेतों में फिर चलेगा हल:संत सीचेवाल ने की शुरुआत, दूसरे जिलों से पहुंच रहे लोग, गाद-रेत हटाने का काम शुरू

कपूरथला के बाऊपुर मंड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित खेतों को फिर से कृषि योग्य बनाने का अभियान शुरू हो गया है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को खुद ट्रैक्टर चलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस क्षेत्र में छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों की 2 से 5 एकड़ तक की जमीन बाढ़ से प्रभावित हुई है। खेतों में जमी गाद और रेत को हटाने के लिए कई इलाकों से मदद पहुंची है। पटियाला जिले के नाभा के रामगढ़ गांव से 10 ट्रैक्टर आए हैं। जालंधर के रहीमपुर से 4 ट्रैक्टर पहुंचे हैं। जसवीर सिंह नामक युवक 4 ट्रैक्टर लेकर आया है। बाकी ट्रैक्टर आसपास के गांवों से जुटाए गए हैं। खेतों से निकली रेत से बांध मरम्मत खेतों से निकाली जा रही रेत का इस्तेमाल टूटे बांधों की मरम्मत में किया जा रहा है। बाढ़ के दौरान 32 किलोमीटर लंबे अस्थायी बांध के 8 हिस्से टूट गए थे। इससे 17 गांवों की हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई थी। संगतों की मदद से 20 सितंबर को पहले पाड़ की मरम्मत पूरी हो चुकी है। बाकी 7 पाड़ों की मरम्मत जल्द शुरू होगी। संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब के लोग हमेशा मुसीबत में एक-दूसरे का साथ देते हैं। यह परंपरा इस बार भी जारी है। यहां देखिए फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *