कोरबा में तालाब में तैरता मिला कपड़ा व्यापारी का शव:मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, बच्चों ने देखा तो बाहर निकाला; जांच में जुटी पुलिस

कोरबा के कटघोरा में एक कपड़ा व्यापारी का तालाब में तैरता शव मिला है। राधासागर तालाब में मिले शव की पहचान जुगल अग्रवाल (45 साल) के रूप में हुई है। जुगल अग्रवाल सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने पानी में तैरते शव को देखा। बच्चों ने तुरंत शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक जुगल अग्रवाल की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मॉर्निंग वॉक के बाद तालाब में हाथ-पैर धोने गए थे। इस दौरान फिसलकर तालाब में गिर गए होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के जाने-माने व्यापारी थे जुगल कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया गया। मृतक अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ के नाम से दुकान चलाते थे और क्षेत्र के जाने-माने व्यापारी थे। इस घटना से कटघोरा क्षेत्र के व्यापारियों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *