नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:मनेंद्रगढ़ के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, महाआरती में जुटे हजारों भक्त

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है। जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मनेन्द्रगढ़ सहित पूरे जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए हैं। मंदिरों के प्रांगण भक्ति प्रकाश से जगमगा रहे हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना कर रहे हैं। 9 दिनों तक जलेगी अखंड ज्योत धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में नौ दिनों तक जलने वाली अखंड ज्योति से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। यह ज्योति शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की प्रतीक हैं। मनेन्द्रगढ़ के शीतला माता की मढिया मंदिर में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन हो रहा है। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। मंदिरों में सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं का मानना है कि अखंड ज्योति से जीवन में सुख-शांति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *