कोरबा में स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला:मंदिर जा रहे युवक को अस्पताल पहुंचाया, ड्राइवर फरार; बस में सवार 14 बच्चे सहमे

कोरबा-सक्ति मार्ग पर तिलकेजा में 22 सितंबर की सुबह एक स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा सुबह 7 बजे हुआ, जब स्वामी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। टक्कर के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान रेनखोल निवासी उत्तम यादव के रूप में हुई है। वह नवरात्र में सुबह मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे में उत्तम के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना के समय बस में 14 बच्चे सवार थे। हादसे से बच्चे डर गए और चीख-पुकार मचाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और युवक को बचने का मौका नहीं मिला। समय रहते अस्पताल पहुंचाया तो बची जान समाजसेवी किशन साव ने बताया कि युवक सड़क पर बेहोश पड़ा था। कई लोग उसे देखकर आगे निकल गए। समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, अन्यथा जान जा सकती थी। स्थानीय निवासी भीम कंवर के अनुसार, यह मुख्य मार्ग है जहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *