आहोर के हरजी गांव से लापता युवक का सोमवार की देर शाम को छिपरवाड़ा से बुंडतरा गांव जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे संदिग्ध हालात में दिनेश मेघवाल का शव मिला हैं। जिससे नाराज परिजनों ने जांच कर खुलासा करने की मांग की और शव उठाने से मना कर दिया। सुबह से आहोर एसडीएम ऑफिस के सामने मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार (34)पुत्र ताराराम मेघवाल 21 सितंबर की शाम करीब 6 बजे घर से खाना खाकर बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आया तो कॉल कर पूछा तो उसने बताया कि कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर से दर्शन कर घर आ रहा हुं। लेकिन नहीं आया।
उसके बाद खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन 22 सितंबर की देर शाम करीब 8 बजे छिपरवाड़ा गांव में बुंडतरा गांव जाने वाली सड़क के किनारे उसका शव मिला हैं। उसके पास बाईक थी। वह भी नहीं हैं। जिससे परिजनों ने दिनेश की हत्या का शक जताया है और मामले की जांच कर खुलासा करने व सीसीटीवी के चैक कर बाईक को बरामद करने की मांग की। और जब तक खुलासा नहीं होता तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराने व शव नहीं उठाने की बात की। और परिजनों के साथ मेघवाल समाज के लोग आहोर के सरकारी अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।


