गिरिडीह में तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत:गड्ढेनुमा तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, किनारे पर मिले कपड़े और चप्पल

गिरिडीह में पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह स्थित मातृ-शिशु इकाई केंद्र के पास एक गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पसराबहियार निवासी 50 वर्षीय मुर्तज़ा अंसारी के रूप में हुई है। मुर्तज़ा रोजाना की तरह सुबह नाश्ता कर ड्यूटी के लिए निकले थे। वह तालाब में नहाने उतरे और गहराई में चले गए। वहां से वह बाहर नहीं निकल पाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गड्ढेनुमा तालाब हर बारिश में पानी से भर जाता है। उन्होंने कई बार प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव की तलाश की घटनास्थल से मृतक का शर्ट, पैंट और चप्पल मिला। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव की तलाश की। बाद में गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह 8 बजे ही जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी। लेकिन राहत और बचाव कार्य में देरी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *