सतलुज का पानी कम होने पर घर छोड़ रहे लोग:फाजिल्का में किराए पर रहेंगे, बच्चों की पढ़ाई छूटी, फसल बर्बाद, बीमारियों का डर

पंजाब के फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके में सतलुज के पानी ने भारी तबाही मचाई है। हालांकि, अब पानी का स्तर कम हो गया है। लेकिन इसके बावजूद लोग अपना घर बार छोड़कर फाजिल्का शहर में किराए के मकान में रहने के लिए आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में अपना सामान भरकर लोग किराए पर जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी है। घर गिरने को है। सड़कें टूटने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पानी की वजह से चमड़ी के रोग पैदा हो रहे हैं।
पानी का स्तर कम हुआ, लेकिन परेशानियां नहीं फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान के सरहदी इलाकों में सतलुज के पानी का स्तर अब कम हो गया। लेकिन इसके बावजूद लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई है। उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी है। घर पानी की चपेट में आने से गिरने की कगार पर है। इसी बीच सड़कें टूटने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पानी अभी गया नहीं है। जिसकी वजह से चमड़ी के रोग पैदा कर रहा है। फाजिल्का शहर में किराए के घरों में रहने आ रहे लोग जिसकी वजह से लोग अपने घर बार छोड़कर फाजिल्का शहर में किराए के मकान में रहने के लिए आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में सामान भरकर लोग किराए पर जा रहे हैं। गांव तेजा रुहेला के गुरदीप सिंह व परमजीत कौर ने बताया कि करीब पिछले डेढ़ महीने से उनके गांवों में सतलुज का पानी तबाही मचा रहा है। अब पानी का स्तर कम हो गया तो पानी के जाने के बाद देखा तो सड़कें टूट चुकी है। आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उनकी तीन एकड़ फसल थी वह भी बर्बाद हो गई। घर पानी की चपेट में आने से गिरने की कगार पर है। उनके बच्चे सड़कें टूटने से फाजिल्का शहर के स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं आ पा रहे हैं। जबकि पानी की वजह से चमड़ी के रोग पैदा हो रहे है। अब उनके बच्चों का भविष्य दांव पर है। इसके बाद उन्होंने फैसला लिया और अपना घर का सारा सामान ट्राली में भरकर फाजिल्का शहर आ गए। जहां वह किराए पर रहेंगे। गुरदीप सिंह का कहना है कि जब तक हालात सही नहीं हो जाते वह फाजिल्का शहर में ही रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *