हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का हिमाचल वासियों ने लंदन में स्वागत किया। दरअसल, सीएम सुक्खू अपने बड़ी बेटी कामुन के एडमिशन के लिए पांच दिन पहले ही लंदन गए थे। उनकी बेटी लंदन यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई करेंगी। इस दौरान, लंदन में हिमाचल के लोगों ने उनका स्वागत किया और हिमाचली शॉल व टोपी पहनाई। इसके बाद सीएम ने लंदन में बसे हिमाचल के लोगों के साथ चाय पी। सीएम सुक्खू अपनी विधायक पत्नी और दोनों बेटियों के साथ इन दिनों लंदन में हैं। वह, 25 या 26 सितंबर तक वापस लौटेंगे। यहां देखे CM के लंदन में बसे हिमाचिलयों से मुलाकात के PHOTOS..


