मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी:पति विक्की कौशल के साथ बेबी बंप पकड़े हुए शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। पोस्ट में कटरीना ने पति विक्की कौशल के साथ बेबी बंप पकड़े हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, “हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं।” बता दें कि कटरीना और विक्की की शादी 2021 में हुई थी। इस शादी में केवल करीबी लोग शामिल हुए थे। कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की आखिरी बार फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। वहीं, कटरीना को आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था। ………………………………. कटरीना कैफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कटरीना@42, पिता ने छोड़ा साथ, मां ने अकेले पाला:महेश भट्ट ने रातों-रात फिल्म से निकाला, सलमान-रणबीर को किया डेट; बिना स्कूल गए बनीं सुपरस्टार बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ भले ही आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए कभी आसान नहीं रहा। जब कटरीना बहुत छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *