डबल डेकर ट्रेन से कटकर युवक की मौत:राजगढ़ में मूनपुर पुलिया के पास हादसे के बाद रुकी ट्रेन

राजगढ़-अलवर रेल मार्ग पर मूनपुर पुलिया के पास डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजगढ़ थाना क्षेत्र के ओड़पुर गांव निवासी अंकित पुत्र मुकेश मीणा के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रेन गार्ड ने तुरंत गाड़ी रुकवाई। उन्होंने मृतक के शव को राजगढ़ स्टेशन कर्मचारियों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद और राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन राजगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को राजगढ़ चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *