डीडवाना के बांगड़ कॉलेज में NSS का अभिविन्यास कार्यक्रम:स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की जानकारी दी

गवर्नमेंट बांगड़ कॉलेज, डीडवाना में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों का अभिविन्यास कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ। प्रिंसिपल डॉ. मनीषा गोदारा ने दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पहले चरण में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीआई राजेन्द्र कमांडो ने मोबाइल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और सुरक्षा पर चर्चा की। डॉ. चेनाराम मुंदलिया ने एनएसएस की संरचना और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। ‘नई किरण नशा मुक्ति’ के संयोजक छोटाराम मेघवाल ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कॉन्स्टेबल सरिता और शोभा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। दूसरे चरण में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई की। वे गोद ली गई बस्ती में भी गए। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर नव प्रवेशित सेविकाओं ने एनएसएस की शपथ ली। उन्होंने समाज सेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी और महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *