प्लॉट की रखवाली करते समय युवक पर हमला:5 लोगों ने गंडासे से किया वार, घायल पिता-पुत्र डीबी अस्पताल चूरू रेफर

चूरू के तारानगर में वार्ड 22 स्थित एक प्लॉट पर हुई हिंसक वारदात में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार सैनी अपने पिता लीलाधर सैनी के पट्टेशुदा प्लॉट की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान पवन कुमार, नरेश कुमार, घीसाराम, विमला देवी और राजू सिंह राजपूत वहां पहुंचे। राजकुमार के मुताबिक विमला और राजू सिंह ने उसे पकड़ लिया। नरेश कुमार और पवन कुमार ने गंडासे से हमला कर दिया। घीसाराम ने कसिये से वार किया। हमलावरों ने उसकी जेब से डायरी और रुपए भी छीन लिए। उसका मोबाइल फोन भी गायब हो गया। आरोपियों ने प्लॉट से सामान और थेपड़ी भी ले गए। बीच-बचाव करने आए राजकुमार के पिता के साथ भी मारपीट की गई। घायल पिता-पुत्र को पहले तारानगर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में दोनों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तारानगर थाने के एएसआई विजय सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *