डीडवाना में प्रतिभा सम्मान समारोह 28 को:उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा होंगे मुख्य अतिथि, 85% से अधिक अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित

डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी डीडवाना में 28 सितंबर को उपखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि होंगे। मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम मेघवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। साथ ही सितंबर 2024 के बाद सरकारी सेवाओं में चयनित कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आईआईटी, पीएचडी, क्लेट, नेट और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों को भी सम्मान मिलेगा। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सोसाइटी की बैठक में अध्यक्ष बुद्धाराम गरवा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष गुमानाराम खारड़िया, सचिव हेमाराम रोहलण सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *