पंजाब के लुधियाना में आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने दुगरी स्थित भाजपा कार्यालय में अहम बैठक की। उन्होंने भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ जीएसटी में आई गिरावट को लेकर बातचीत की। जिले में भाजपा अब लोगों को जीएसटी में आई गिरावट को लेकर जागरूक करेगी। लोगों के बाताया जाएगा कि किन सामानों पर जीएसटी कम हुई है। खुशियों के साथ मोदी ने की त्योहारों की शुरुआत-सांपला जानकारी देते हुए विजय सांपला ने कहा कि त्योहारों की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने खुशियों के साथ की है। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि इस बार त्योहारों में वह तोहफा देंगे। मोदी ने जीएसटी कम करके वह तोहफा दे दिया है। जीएसटी कम होने के कारण समाज का हर वर्ग आज खुश है। मोदी ने ये खुशियां सभी के साथ साझी की है। जीएसटी के साथ हुई देश में तरक्की जीएसटी के साथ देश में बहुत तरक्की हुई है। जब जीएसटी लाए थे तो काफी लोगों ने बहुत कुछ कहा था लेकिन आज लोग जीएसटी को सही से समझ चुके है। पहले जीएसटी में 4 स्लेब थे, जिसमें 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत , 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत थी। अब सभी स्लेब समाप्त करके सिर्फ दो स्लेब 5 प्रतीशत और 28 प्रतिशत रह गई है कार, सिमेंट आदि पर 10 प्रतीशत जीएसटी कम हो गया है। सबसे अच्छी बात किराना पर जीएसटी समाप्त होना है। किराना पर सरकार ने जीएसटी बिल्कुल जीरो कर दिया है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी होती थी उसे अब 5 प्रतीशत कर दिया है। कपड़ों को 12 फीसदी से 5 फीसदी पर ला दिया गया है। सेहत बीमा पर बहुत से लोग निर्भर हो चुके है। सरकार ने बीमा 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। दवाओं पर 5 फीसदी जीएसटी कर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में स्टेशनरी मटीरियल को सस्ता कर दिया है। इससे अढ़ाई लाख करोड़ की लोगों की बचत होगी। सांपला के साथ विशेष रूप से भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान व प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी भी मौजूद रहे।


