कृषि अधिकारियों की 9 मांगें:वेतन संशोधन से लेकर संसाधन भत्ते तक की मांग, सामूहिक छुट्‌टी की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। संघ के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार नामदेव ने कहा कि बिना संसाधन भत्ता मिले ऑनलाइन काम नहीं करेंगे। अधिकारी संघ की प्रमुख मांगों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का वेतन 4300 ग्रेड पे करना शामिल है। साथ ही कृषि विस्तार अधिकारियों और कृषि विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र का पुनर्निर्धारण की मांग है। संघ ने 2500 रुपए मासिक अस्थाई भत्ते की मांग की है। विभागीय कार्यों के लिए मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप और स्टेशनरी हेतु संसाधन भत्ते की मांग भी की गई है। अतिरिक्त कार्यक्षेत्र के लिए सम्मानजनक भत्ते की मांग भी शामिल है। सामूहिक छुट्‌टी की चेतावनी अन्य मांगों में पद का नाम मध्य प्रदेश के समान करने, गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति, आदान सामग्री का भंडारण सेवा सहकारी समिति में करने और डीबीटी प्रणाली लागू करने की मांग शामिल है। साथ ही लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि ये सभी मांगें उचित हैं और शासन को इन्हें पूरा करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। मांगें पूरी नहीं होने पर सामूहिक छुट्‌टी पर जाने की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *