रायगढ़ में बेतरतीब पर्किंग करने पर अब कटेगा ई-चालान:VIDEO बनाकर एम परिवहन ऐप में अपलोड करने पर होगी कार्रवाई, ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग की वजह से लोग परेशान हैं। हर दिन सड़कों पर जाम लगा होता है। जिसे देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की शुरूआत की है। बेतरतीब पार्किंग की कोई भी वीडियो बनाकर एप में अपलोड करेग, इसके बाद उस वाहन स्वामी का ई-चालान यातायात पुलिस द्वारा काटा जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि आईटीएमएस की शुरुआत की जा रही है, जो फिलहाल अवैध पार्किंग की शिकायतों पर कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और जब भी कहीं गलत पार्किंग दिखाई दे, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है, तो 10-15 सेकंड का वीडियो बनाकर एम-परिवहन ऐप में अपलोड कर दे। इससे इसकी जानकारी सीधे यातायात पुलिस को मिलेगी। पोस्टर का भी विमोचन किया
इसके बाद सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर वाहन मालिक के खिलाफ ई-चालान जनरेट होगा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एम-परिवहन ऐप के उपयोग और ई-चालान भुगतान की प्रक्रिया संबंधी पोस्टर का भी विमोचन किया। ताकि लोगों को इसकी पूरी जानकारी मिल सके।
पुलिस ने की अपील
इस दौरान पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करे। ताकि शहर के सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग की वजह से होने वाले यातायात जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके। यह भी बताया गया कि अभी यह एप सिर्फ बेतरतीब पार्किंग को रोकने के लिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *