हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने NHAI को सही तरीके से काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि NHAI प्रदेश में गलत तरीके से काम कर रहा है। बिना योजना के निर्माण किया जा रहा प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने पांवटा-हाट-कोटी हाईवे NH/707 का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस हाईवे पर बिना योजना के निर्माण किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने इस बारे में उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान क्षेत्र के दो प्रतिनिधि उनसे मिले है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी कई शिकायतें मिली हैं। बेतरतीब कटान और निर्माण पर लगाए रोक अनिरुद्ध सिंह ने NHAI अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर बेतरतीब कटान और निर्माण पर रोक नहीं लगी, तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अगर NHAI के उच्च अधिकारी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं। कांग्रेस MLA भी दे चुके धरना उन्होंने कहा कि NHAI से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निजी दौरे से लौटने के बाद उनके सामने भी यह मुद्दा उठाएंगे। बता दें कि बीते दिनों धर्मपुर से कांग्रेस MLA चन्द्र शेखर भी बीते दिनों NHAI के खिलाफ धरना दे चुके है। उन्होंने 9 दिनों का अनशन किया है। वहीं मंत्री अनिरुद्ध सिंह इससे पहले भी कई बार NHAI के खिलाफ मोर्चा खोल चुके है।


