किन्नौर के युवा एडवोकेट को मिला राष्ट्रीय सम्मान:मंजीत नेगी को निफा ने दिया अवॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के छितकुल गांव के वकील मंजीत नेगी को सामाजिक सेवा के लिए प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) ने उन्हें ‘यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड’ से नवाजा है। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस बुक’ इंग्लैंड में भी दर्ज हुआ है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम निफा के रजत जयंती स्थापना समारोह का आयोजन 21 से 24 सितंबर 2025 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। शेष कार्यक्रम करनाल में आयोजित किए जा रहे हैं।22 सितंबर को करनाल में राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम के सदस्य के रूप में मंजीत नेगी ने भी भाग लिया। ईमानदारी और सरल स्वभाव का परिणाम पिछले 8 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय मंजीत जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे हैं। सम्मान मिलने पर मंजीत ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और किन्नौर वासियों को दिया। उन्होंने कहा कि नेगी उपाधि उनके पूर्वजों की ईमानदारी और सरल स्वभाव का परिणाम है। स्थानीय लोगों और संस्थाओं ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *