सर्पदंश पीड़िता को पीठ में लादकर 3 किलोमीटर चले परिजन:जशपुर के चुरिलकोना तक पहुंचने सड़क नहीं, कांग्रेस ने कहा-शर्मनाक

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत मरंगी के चुरिलकोना में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, इस कारण उसके परिजन महिला ने पीड़िता को अपनी पीठ पर लादा को तीन किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचे। वहां से निजी वाहन द्वारा महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-शर्मनाक। मामला जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक का है। सोमवार को मरंगी पंचायत के चुरिलकोना की महिला मुन्नी बाई को जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद गांव तक सड़क नहीं होने के कारण परिजनों को कोई साधन नहीं मिल सका। परिजनों में एक महिला ने मुन्नी बाई को पीठ में लादा और पैदल तीन किलोमीटर दूर मरंगी सड़क तक पहुंचे। वहां से निजी वाहन से महिला को सन्ना हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल पहुंचने में देरी, महिला की हालत गंभीर
सर्पदंश पीड़िता को पैदल करीब तीन किलोमीटर सड़क तक लाने एवं निजी वाहन की व्यवस्था कर हॉस्पिटल तक पहुंचाने में समय लग गया। हॉस्पिटल में उसे एंटी स्नैक वेनम दिया गया। पीड़िता को तत्काल एंटी स्नैक वेनम नहीं मिल पाने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा-शर्मनाक
मामले का वीडियो छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है- ” मुख्यमंत्री जी के गृहजिले जशपुर में यह है स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल” “सर्पदंश पीड़िता को इलाज के लिए पांच किलोमीटर तक महिला को पीठ पर लादकर चलना पड़ा, तब जाकर अस्पताल जाने के लिए निजी साधन मिला और अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा सका, शर्मनाक।” बसाहट तक नहीं बनी सड़क स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत मरंगी के चुरिलकोना तक सड़क नहीं बन पाई है। इसके कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है। किसी के बीमार होने पर झेलगी ही मरीजों के परिवहन का साधन होता है। पूर्व में भी कई बार सड़क की मांग की गई, लेकिन पहल नहीं हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *