NH पर चलती बाइक में लगी आग:बाल-बाल बचा चालक, मनिका से लातेहार आते वक्त हुई घटना; बाइक जलकर हुई खाक

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के करकट शिव मंदिर के पास मंगलवार को एनएच-39 सड़क में चलती बाइक में आग लग गई। इससे बाइक चालक बाल-बाल बच गया। बाइक मनिका निवासी अविनाश कुमार यादव की है। अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा अविनाश कुमार यादव ने बताया कि मनिका से लातेहार आ रहा था। इसी दौरान करकट शिव मंदिर के पास जैसे ही पहुंचा, अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा। अविनाश ने तुरंत बाइक रोककर कारण जानने की कोशिश की, लेकिन तभी बाइक से आग की लपटें उठने लगीं। समय रहते बाइक से नीचे उतरे अविनाश देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि अविनाश समय रहते बाइक से उतर गए और सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बाइक मालिक से पूरी जानकारी ली। थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि चलती बाइक में आग लगी है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *