नवरात्र के पहले दिन यानी सोमवार से जीएसटी में कटौती लागू होने से लोगों को जरूरत की 90% से ज्यादा चीजें सस्ती हो गई हैं। जीएसटी में हुए बदलाव को लेकर प्रदेशभर में सांसद से लेकर विधायक तक बाजार में पहुंचे। उन्होंने दुकानों पर जाकर उपभोक्ताओं से पूछा-कितने की बचत हुई। इसका वीडियो बनाया और भाजपा के सरल एप पर अपलोड भी किया, क्योंकि सात दिनों तक हर भाजपा पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है कि बाजार में जाकर यह देखे कोई पुरानी कीमत पर तो सामान नहीं बेच रहा। इस तरह संशोधित जीएसटी लागू होने के बाद हुई सामान की कीमतों में आई कमी के बारे में लोगों को जागरूक करें। इसकी मॉनिटरिंग दिल्ली से की जा रही है। बाजार से लौटने के बाद हर सांसद-विधायक को एक फीडबैक फॉर्म भी भरना है। इसमें वे यह बताएंगे कि कहां गए थे, कितने लोगों से मिले और लोगों ने क्या कहा। इस फॉर्म को सीएम हाउस में जमा करना है। प्रभारी मंत्रियों ने पार्षदों से की बात सोमवार को सभी प्रभारी मंत्रियों ने एक-एक पार्षद से बात की। उन्होंने पार्षदों को जिम्मेदारी दी कि वे अपने वार्ड की सभी दुकानों पर जाएं। वहां उपभोक्ताओं से मिलें। अगर कोई पुरानी कीमतों पर सामान बेच रहा है, तो उसे तत्काल अफसरों को सूचित करें। केंद्र से जारी नंबर 1915 पर भी शिकायत दर्ज करें। सात दिन अभियान में दुकानदारों-ग्राहकों से करनी है बात: भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि जीएसटी को लेकर सात दिन तक अभियान चलाया जाएगा। सभी विधायक-सांसदों के साथ जनप्रतिनिधियों को बाजार में जाना है। वहां आधे से एक घंटे तक बिताना है। व्यापारियों का अभिनंदन करना है और उपभोक्ताओं से बातचीत करनी है। उनको रेट में कितना फर्क मिल रहा है, इस पर चर्चा करनी है। केक शॉप वाले ने सांसद से कहा- ग्राहकों को 100 रुपए तक राहत सांसद बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड के बीच की 70 दुकानों में पहुंचे। वहां उन्होंने एक-एक दुकान पर स्टीकर चिपकाया। दुकानवालों को गुलाब देकर अभिनंदन किया। उनके साथ विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, जीएसटी रिफार्म प्रभारी ललित जैसिंघ सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे। इस दौरान वे एक केक की दुकान पर पहुंचे। वहां दुकान मालिक भरत से उन्होंने बात की- बृजमोहन- अब तो आपको बहुत राहत हो गई। बृजमोहन- उपभोक्ताओं को कितना लाभ मिल रहा है। बृजमोहन- बतौर व्यापारी आपको क्या फायदा हुआ।


