दिल्ली में केजरीवाल पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना लॉन्च करेंगे:AAP प्रमुख हनुमान मंदिर और आतिशी गुरुद्वारे से रजिस्ट्रेशन कराएंगी;पुजारी-ग्रंथी को 18 हजार सैलरी का ऐलान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से अपनी पत्नी के साथ पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करेंगे। वहीं, सीएम आतिशी करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से इसका शुभारंभ करेंगी। केजरीवाल ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी। विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया था कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सरकार बनाती है, तो वह पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करेगी। इसके तहत मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार हर महीने भत्ता दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इमामों का दावा- 17 महीने से सैलरी नहीं मिली
दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमामों ने सोमवार को केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इमामों का दावा है कि उन्हें 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के चेयरमैन साजिद रशीदी ने कहा कि वेतन में देरी को लेकर पिछले 6 महीनों से CM, LG समेत अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। भाजपा बोली- आम आदमी पार्टी की घोषणा हवा-हवाई
भाजपा के प्रवक्ता अमित मालवीय ने केजरीवाल के पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर कहा था कि महाठग अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ठगने के लिए नई योजना की घोषणा की है। लेकिन दिल्ली में कितने पुजारी और ग्रंथी हैं, उन्हें इसका पता तक नहीं है। चुनाव से पहले झूठे वादों की झड़ी लगा दी गई है। पिछले 17 महीनों से इमामों को तनख्वाह भी नहीं दी गई है, और वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली वाले जानते हैं कि हिंदू विरोधी आप की यह घोषणा भी केवल हवा-हवाई है। दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ये ऐलान कर चुके
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। ——————————————- दिल्ली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली LG आतिशी से बोले-केजरीवाल ने आपको कामचलाऊ CM कहा:मैं आहत हूं दिल्ली के उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 30 दिसंबर को कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने आपको सार्वजनिक रूप से अस्थाई और काम चलाऊ मुख्यमंत्री कहा, मैं इससे आहत हूं। अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आतिशी को काम करते देखा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *