जालंधर में 13 साल की लड़की ने जहर पिया:मरने से पहले बोली- बॉयफ्रेंड करता था परेशान, डिप्रेशन में आकर उठाया कदम

पंजाब के जालंधर में 13 साल की नाबालिग लड़की ने जहर निगल लिया। लड़की ने गंभीर हालत में बताया कि उसका बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया था। बाद में बॉयफ्रेंड उसे मानसिक तौर पर परेशान करने लगा। परिवार की सूचना पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। यहां पुलिस ने नाबालिग के बयान लिए। इसके बाद भार्गव कैंप के ही रहने वाले करण और एक अन्य नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। नाबालिग ने लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप
अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस को गंभीर हालत में नाबालिग ने बताया कि उसे करण और एक अन्य युवक रोजाना मानसिक तौर से परेशान करते थे। इसके चलते वह डिप्रेशन में चली गई। इनसे छुटकारा पाने के लिए उसे ये कदम उठाना पड़ा। उसने अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए जहरीली वस्तु निगल ली। परिजनों ने बताया कि जैसे उन्हें पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। SHO मोहन लाल बोले- केस दर्ज कर लिया है
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्होंने बेटी का मंगलवार दोपहर को बस्ती शेख श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्यार में ब्रेकअप होने के बाद आरोपी करने लगा परेशान
एसएचओ ने बताया कि लड़की ने अपने बयानों में लिखवाया है कि उसका पहले आरोपी के साथ अफेयर था। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा। इसमें उसके साथ एक अन्य लड़का भी शामिल है जो अभी नाबालिग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *