किशनगढ़-रेनवाल में शहरी सेवा शिविर:लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, कई सुविधाओं का लाभ मिला

जयपुर के नगर पालिका परिसर में 23 सितंबर 2025 को वार्ड नंबर 14 और 15 के लिए शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराना था। डीआईजी स्टाम्प तृतीय श्यामा राठौड़ ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। इनमें 4 पढ़े, 2 फायर एनओसी और 14 जन्म-मृत्यु पंजीयन शामिल हैं। साथ ही 11 जन आधार से जुड़े कार्य और प्रधानमंत्री आवास योजना की 2 पत्रावलियों की जांच की गई। स्वच्छता अभियान के तहत दोनों वार्डों में 6 क्लीन टारगेट यूनिट के कार्य भी पूरे किए गए। शिविर में नगर पालिका के अलावा ब्लॉक रेनवाल के विभिन्न विभागों ने भी हिस्सा लिया। चिकित्सा, जलदाय, बिजली, महिला एवं बाल विकास विभाग और आयुर्वेद औषधालय के प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम में पार्षद सीताराम बासनीवाल, मुकेश कुमावत और बीजेपी मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा, प्रभारी नवरत्न सिंह शेखावत और कनिष्ठ अभियंता ललित नारायण चौधरी सहित पालिका स्टाफ ने शिविर की व्यवस्थाओं में योगदान दिया। इस आयोजन से स्थानीय लोगों को राहत मिली और उनके कार्य समय पर पूरे हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *