करौली में पशु चोर गिरफ्तार:दिन में रैकी कर रात में करता था चोरी, पिकअप से पशुओं को बूचड़खानों में बेचता था

करौली पुलिस ने पशु और भैंस चोरी के मामलों का खुलासा किया है। लांगरा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार किया है। अरमान चौपडाकुंआ हिंडौनसिटी का रहने वाला है। 14 सितंबर 2025 को एक भैंस चोरी का मामला सामने आया था। चोर भैंस को लोडिंग टैम्पो में भरकर ले जा रहे थे। पशुपालक के पीछा करने पर चोर भैंस को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में थाना कोतवाली हिंडौनसिटी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को काका होटल करौली के पास से पकड़ा। आरोपी पहले से एक अन्य मामले में फरार चल रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का तरीका था कि वह दिन में पशुओं के ठिकानों की रेकी करता था। रात में चोरी करता था। चोरी किए गए पशुओं को पिकअप गाड़ी से दोहन करता था। कुछ पशुओं को बूचड़खानों या कट्टीघरों में छिपाकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी से एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की है। जांच में पता चला है कि वह अन्य स्थानों पर हुई पशु चोरी में भी शामिल था। करौली पुलिस की टीम ने तकनीकी सहयोग का उपयोग कर इस मामले का खुलासा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *