बूंदी के हिंडोली से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने जीएसटी दरों में कटौती पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे उत्सव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे चांदना ने कहा कि भाजपा पर व्यंग्य करते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी हर चीज का उत्सव मनाती है। भाजपा ने पिछले 8 साल से गलत तरीके से ज्यादा जीएसटी वसूला है। आम जनता से क्यों की ज्यादा वसूली चांदना ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी को एक महीना हो गया है। उन्होंने सवाल किया कि अगर आज की दरें सही हैं, तो जुलाई 2017 से अब तक 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर व्यापारियों और आम जनता से अधिक वसूली क्यों की गई। उन्होंने मांग की कि इस अधिक वसूली की भरपाई कौन करेगा। भाजपा हर चीज का उत्सव मनाती है भाजपा पर व्यंग्य करते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी हर चीज का उत्सव मनाती है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी दाढ़ी काट लें तो भाजपा उसका भी उत्सव मना लेगी। सरकार को सद्बुद्धि मिले इस दौरान चांदना ने बताया कि वे जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह से मिलने गए थे, जहां उनकी नरेश मीणा से भी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि जो व्यक्ति किसी मुद्दे पर संघर्ष कर रहा है, उसके लिए सरकार को सद्बुद्धि मिले और वह सही काम करे। किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले बाढ़ में किसानों को मुआवजे पर चांदना ने कहा कि राज्य मे शायद बूंदी ऐसा पहला जिला है। जहां प्रशासन ने सबसे पहले नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी है। आज केसीसी व फसल बीमा को लेकर चर्चा हुई है। इसमें 31 अक्टूबर तक नियमानुसार प्रक्रिया होनी है। हमारा प्रयास है कि किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले। इसको लेकर एक बार फिर रिव्यू बैठक मे चर्चा करेंगे।


