मोहाली में ढाई साल के बच्चे को कुत्ते ने नोचा:खेलते वक्त जमीन पर गिराया, गाल फटा; 9 टांके लगे; अंबाला से चंडीगढ़ रेफर

पंजाब के मोहाली में मंगलवार को ढाई साल के बच्चे पर खेलते वक्त कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर दांत गड़ा दिए। जिससे उसका गाल बुरी तरह फट गया और खून बहने लगा। परिजन तुरंत बच्चे को अंबाला के सरकारी अस्पताल में ले आए। जहां उसके मुंह पर 9 टांके लगाए और फिर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अब बच्चे का इलाज PGI में चल रहा है। घटना गांव जोधपुर में सुबह करीब 11 बजे सामने आई। बच्चे की पहचान वैभव के रूप में हुई है। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… पहले भी लोगों पर हमला कर चुके कुत्ते
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है, जब आवारा कुत्तों ने हमला किया हो। आए दिन बच्चे और बुजुर्ग इनका शिकार बनते हैं। कई बार ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *