443 करोड़ से बनेगा पंजाब में नया रेल ट्रैक:राजपुरा चंडीगढ़ नई रेल लाइन से जुड़ेगे मालवा के 13 जिले

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट़टू ने बताया कि मालवा के 13 जिले जो पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से डायरैक्ट कनैक्ट नहीं है मालवा के लोगों को राजधानी चंडीगढ़ जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है उनकी समस्या का हल करने के लिए यह प्रोजेक्ट लाया गया है। यह प्रोजेक्ट 2 साल में पुरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजपुरा के मराए बनजारा से चंडीगढ़ तक यह रेल ट्रैक 18 किलोमीटर लंबा बनेगा। जिसमें 443 करोड़ रुपए का खर्चा होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में सारा पैसा केंद्र की ओर से खर्चा किया जाएगा इस प्रोजेक्ट में पंजाब का कोई पैसा खर्च नहीं होगा पंजाब की ओर से सिर्फ जमीन अक्वयर करके देनी है जिसका पैसा भी केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा उन्होंने कहा मालवा के लोगों को राजधानी चंडीगढ़ जाने के लिए आसानी होगी बसों के मुकाबले किराया भी कम लगेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 50 सालों लोगों की मांग है। इस रेल ट्रैक के साथ 66 कलों मीटर का सफर लोगों का कम होगा । जल्द ही काम होगा शुरू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *