अनिल विज ने दिल्ली में खट्टर से की मुलाकात:विकसित भारत विजन को लेकर बैठक, हरियाणा की बिजली व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंगलवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाओं की खोज, चुनौतियों के समाधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत विजन को साकार करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और भविष्य की जरूरतों पर गहन विचार-विमर्श किया। अनिल विज ने हरियाणा की ऊर्जा खपत, उत्पादन, वितरण और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े कई बिंदुओं पर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे औद्योगिक और कृषि प्रधान राज्य के लिए ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर, सस्ती और सतत बनाए रखना समय की मांग है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *