जयपुर में आज कहां मनाएं नए साल का जश्न:1 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक के पैकेज, देशभर के नामचीन डीजे करेंगे परफॉर्म

नए साल के जश्न को लेकर जयपुर के होटल्स और क्लब पूरी तरह तैयार है। देशभर के लोग यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पहुंच चुके हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात से लोग नए साल को सेलिब्रेट करते नजर आएंगे। जयपुर के फाइव स्टार होटल्स के साथ रिसॉर्ट ने खास तौर पर न्यू ईयर पैकेज तैयार किए हैं। रेस्टोरेंट और क्लब में भी 1 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक के न्यू ईयर नाइट पैकेज तैयार किए गए हैं। विदेशी पर्यटकों को भी अट्रेक्ट करने के लिए होटल्स ने कई आकर्षक पैकेज बनाए हैं। इसमें लाइव म्यूजिक से लेकर डीजे पार्टी, गाला डिनर, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, कैमल राइडिंग जैसी एक्टिविटी भी शामिल हैं। शहर के क्लब्स ने नामचीन डीजे को परफॉर्म करने के लिए जयपुर बुलाया है। जयपुर के कई होटल्स में इनहाउस थीम बेस्ड पार्टी आयोजित होगी। इसमें होटल में रुकने वाले मेहमान ही शामिल होंगे। इस बार जयपुर के होटल में एक रात बिताने के लिए टूरिस्ट को 5 हजार से लेकर लाखों रुपए तक खर्च करने होंगे। नए साल से पहले ही जयपुर के अधिकांश होटल्स 80 प्रतिशत से ज्यादा बुक हो चुके हैं। मिलेट फूड का मिलेगा सूप, राजस्थानी भोजन होगा खास होटल फर्न रेजिडेंसी के जनरल मैनेजर भूपेन्द्र सिंह ने बताया- इस बार न्यू ईयर को अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया जाएगा। यहां सिर्फ होटल में ठहरने वाले अतिथियों के लिए न्यू ईयर प्लान होगा। इसमें गाला डिनर खास तरह से प्लान किया गया है। सेलिब्रेशन में दिन में बच्चों के लिए गेम्स जोन में इवेंट रखे गए हैं। शाम को म्यूजिक डांस भी रखा गया है। यहां राजस्थानी परंपरागत व्यंजन भी परोसे जाएंगे और सर्दी को देखते हुए मिलेट अन्न की रब सूप के तौर पर और दूध जलेबी का काउंटर भी लगाया जाएगा। यह पर रूम 6699 से शुरू है और गाला डिनर के लिए तीन हजार का पैकेज बनाया गया है। संगीत, स्वादिष्ट भोजन और उत्सव होगा खास होटल मैरियट की पूजा गौड़ ने बताया- नए साल के स्वागत के लिए हम एक शानदार शाम का आयोजन कर रहे है, जिसमें संगीत, स्वादिष्ट भोजन और उत्सव का बेहतरीन मिश्रण खास होगा। यह कार्यक्रम मंगलवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा और एक यादगार अनुभव प्रदान करने जैसा होगा। होटल के ओकरा, सेफ्रोन और लाउंज 18 पर ये इवेंट खास होंगे। इस खास आयोजन में लाइव म्यूजिक, शानदार डाइनिंग और बेमिसाल एंबियंस का मौका मिलेगा। ओकरा में 2299, 2499 और 4499 रुपए का पैकेज है, सेफ्रोन में 3999, 2499 और 1999 रुपए का पैकेज बनाया गया है। लाउंस 18 में 5499 रुपए का पैकेज है। रेज ए ग्लास थीम पर होगी पार्टी रेडिसन ब्लू होटल के एमडी मुकेश गुरबानी ने बताया- इस बार होटल में रेज ए ग्लास टू 2025 थीम पर पार्टी होगी। इसमें लाइव एंटरटेनमेंट के अलावा गाला डिनर, फायरवर्क्स का अट्रेक्शन रखा गया है। ये इनहाउस पार्टी होगी, जिसमें होटल में ठहरने वाले गेस्ट शामिल होंगे। पार्टी पिनाकल बैंक्वेट और कलर बार में होगी। इसमें 30500 रुपए से पैकेज बनाया गया है। इसमें लोग लाइव डीजे की धुनों पर थिरकेंगे और 12 बजे अट्रेक्टिव रोशनी की तैयारी है। बोनफायर और फायरवर्क्स करेंगे अट्रेक्ट मालपुरा स्थित चांदसेन ईको डेरा रिसॉर्ट के अंशुमान होपावत ने बताया- न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को अलग तरह से सेलिब्रेट किया जाएगा। पहाड़ों के बीच सुंदर माहौल में लोग इस दिन को खास बना पाएंगे। हम मेहमानों को पैकेज में वेलकम ड्रिंग्स, लंच, हाईटी, गाला डिनर, डीजेनाइट, फायरवर्क्स, बोनफायर और ब्रेक फास्ट की सुविधा भी दे रहे हैं। प्रकृति की सुंदरता के बीच यहां लोगों को अलग माहौल मिलेगा। हमने यहां 14999 रुपए का पैकेज बनाया है। डीजे रुद्र वैभव करेंगे परफार्म गोल्फ क्लब में रिवाइविंग द डोम’ थीम पर सेलिब्रेशन होगा। इसके लिए यहां डोम बनाया गया है। दिल्ली के डीजे रुद्र वैभव अपनी डीजे की धुनों से माहौल में जोश भरेंगे। कैप्टन योगेंद्र सिंह और सुनील शेखावत ने बताया कि किड्स और सीनियर सिटीजन के लिए विशेष व्यवस्था होगी। डिनर में स्नैक्स के साथ राजस्थानी, शाही मुगल और इंग्लिश फूड जैसे मल्टीकुजीन सर्व किए जाएंगे। पर्सनलाइज्ड स्पेशल टेबल्स का सिटिंग अरेंजमेंट रहेगा। एमआई लाइट्स के बीच हाई वोल्ट वाले साउंड जय क्लब में मल्टीपल एरिअल आर्टिस्ट, स्पेशल डांस ट्रुप परफॉर्म करेंगे। यहां 12 हजार स्क्वायर फीट का डोम बनाया जा रहा है, जिसमें 10 हजार फीट का डांस फ्लोर होगा। एमआई लाइट्स के बीच हाई वोल्ट वाले साउंड के साथ क्लब मेंबर्स एंजॉय करेंगे। क्लब कोषाध्यक्ष सीए अनिल शर्मा ने बताया कि 2500 गेस्ट के लिए व्यवस्था की गई है। तीसरे ग्राउंड में गाला डिनर लुत्फ उठा सकेंगे। यहां कॉन्टिनेंटल, इंडियन, थाई और पेन एशियन जैसे मल्टीकुजीन के साथ स्पेशल सॉफ्ट व हॉट ड्रिंक्स सर्व किए जाएंंगे। रिवाइविंग द डोम थीम पर सेलिब्रेशन गोल्फ क्लब में रिवाइविंग द डोम थीम पर सेलिब्रेशन होगा। इसके लिए यहां डोम बनाया गया है। दिल्ली के डीजे रुद्र वैभव अपनी डीजे की धुनों से माहौल में जोश भर देंगे। यहां अलग तरह का शामियाना सजेगा। कैप्टन योगेंद्र सिंह और सुनील शेखावत ने बताया कि किड्स और सीनियर सिटीजन के लिए विशेष व्यवस्था होगी। डिनर में स्नैक्स के साथ राजस्थानी, शाही मुगल और इंग्लिश फूड जैसे मल्टीकुजीन सर्व किए जाएंगे। साथ ही पर्सनलाइज्ड स्पेशल टेबल्स का सिटिंग अरेंजमेंट रहेगा। मल्टीपल एरिअल आर्टिस्ट करेंगे परफॉर्म जय क्लब में 12 हजार स्क्वायर फीट का डोम बनाया जा रहा है, जिसमें डांस फ्लोर भी होगा। प्रोग्राम में मल्टीपल एरिअल आर्टिस्ट के साथ एक स्पेशल डांस ट्रुप परफॉर्म करेगा। एमआई लाइट्स के बीच हाई वोल्ट वाले साउंड के साथ क्लब मेंबर्स एंजॉय करेंगे। क्लब कोषाध्यक्ष सीए अनिल शर्मा ने बताया कि 2500 गेस्ट के लिए व्यवस्था की गई है। तीसरे ग्राउंड में गाला डिनर लुत्फ उठा सकेंगे। यहां कॉन्टिनेंटल, इंडियन, थाई और पेन एशियन जैसे मल्टीकुजीन के साथ स्पेशल सॉफ्ट व हॉट ड्रिंक्स सर्व किए जाएंंगे। सबसे बड़ा डांस फ्लोर बनाया 1910 में पहली बार जयपुर क्लब ने नववर्ष मनाने की शुरुआत की थी। जयपुर क्लब में इस बार 18500 हजार स्क्वायर फीट का डोम बनाया गया है। क्लब के प्रेसिडेंट मनोज बिड़ला, सचिव विशाल कौशल और संयुक्त सचिव डॉ. साकेत माथुर ने बताया- इस बार दिल्ली के डीजे कपल साक्षी एंड सेंडी मेंबर्स और मेहमानों को अपनी धुनों पर थिरकने के लिए मजबूर करेंगे। इसमें 1600 मेंबर्स न्यू ईयर की रात सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे। इसमें हॉट ड्रिंक्स और मल्टीकुजीन सर्व किए जाएंगे। डांस फ्लोर आठ हजार स्क्वायर फीट में डांस फ्लोर बनाया गया है, जो जयपुर में सबसे बड़ा माना जा रहा है। इस बार हमने क्लब मेम्बर्स अलावा 100 लोगों के लिए छह हजार रुपए कपल एंट्री का पैकेज रखा है। यहां रेड और ब्लैक थीम पर पार्टी होगी। गाला डिनर में कॉन्टिनेंटल, इंडियन, थाई, पेन एशियन के साथ राजस्थानी ट्रेडिशनल फूड, मिलेट्स से बने व्यंजन, कई तरह की सॉफ्ट-हॉट ड्रिंक्स और मल्टीकुजीन सर्व किए जाएंगे। जम्मू के सिंगर करेंगे परफाॅर्म आरएएस क्लब में जम्मू के सिंगर अजय सूफी अंदाज में अपने सुरों की ध्वनि बिखेरेंगे। पीयूष की डीजे बीट्स पर मेंबर्स अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। मेन्यू में राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा के साथ ही इंडियन ट्रेडिशनल फूड सर्व किया जाएगा। मेहमानों के लिए इस बार अनलिमिटेड फूड रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *