डीडवाना में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर जोर दिया। साथ ही 25 सितंबर को होने वाले रोजगार उत्सव की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें विद्युत, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा, नगरीय निकाय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और चिकित्सा विभाग शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी और महिला बाल विकास विभाग के उप निदेशक ओमप्रकाश मुवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


