कोटा में 2024 की बड़ी घटनाएं:ERCP के पहले बांध का लोकापर्ण, शादी से चंद घंटे पहले दूल्हे की मौत, स्टूडेंट्स का सुसाइड

साल 2025 आने में 1 दिन बाकी है। 2024 कई मायनों में अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। कैलेंडर पर इस साल के कई दिन और तारीख भूले से भी नहीं भुलाए जाएंगे। आइए रिकॉल करते है इन घटनाओं को -ERCP के प्रदेश के पहले नोनेरा-ऐबरा डेम का लोकार्पण। – ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनें। -बीजेपी के नेता प्रहलाद गुंजल कांग्रेस में शामिल हुए, कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा। – शादी के चंद घंटे पहले दूल्हे की मौत। -कोटा में 14 स्टूडेंट सुसाइड के मामले। शुरुआत सबसे बड़ी घटनाओं से…… ERCP के प्रदेश के पहले नोनेरा-ऐबरा डेम का लोकार्पण 17 दिसंबर -ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) के तहत प्रदेश के पहले नोनेरा-ऐबरा डेम का लोकार्पण जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। इस बांध का निर्माण 13 अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था। 30 जून 2024 तक 1026.32 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ। इस बांध की लंबाई 1404 मीटर है। इसकी भराव क्षमता 226.65 मिलियन क्यूबिक मीटर है। बांध से पानी की निकासी के लिए 27 गेट रेडियल गेट लगे है। सितंबर के महीने में इस बांध की टेस्टिंग की गई थी। टेस्टिंग के दौरान स्टेट हाइवे- 70 ( कोटा से श्योपुर) पर तीन दिन आवाजाही बंद कर दी गई थी। इस बांध के बनने से कोटा व बूंदी जिले के 750 गांव के अलावा इटावा, सुल्तानपुर, केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी समेत 6 कस्बों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनें। 26 जून- कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनें। बिरला भाजपा के ऐसे पहले सांसद हैं जो लगातार दूसरी बार स्पीकर बने। पीएम मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर एनडीए नेताओ ने समर्थन किया। स्पीकर पर संभालने के तत्काल बाद बिरला ने इमरजेंसी पर निंदा प्रस्ताव पड़ा तो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। ओम बिरला तीसरी बार के सांसद हैं और तीन बार कोटा के दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक रह चुके। संसदीय राजनीति में अब तक कोई भी चुनाव नहीं हारे। बीजेपी के कद्दावर नेता प्रहलाद गुंजल कांग्रेस में शामिल हुए 21 मार्च- पूर्व विधायक व बीजेपी के कद्दावर नेता प्रहलाद गुंजल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। गुंजल का कांग्रेस में जाना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रहा। कांग्रेस में शामिल होने के बाद गुंजल ने कांग्रेस के टिकट पर कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव में हुए भाजपा के ओम बिरला से हार गए।
लोकसभा चुनाव के दौरान कोटा कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी के X अकाउंट से राजनीतिक पोस्ट करने का मामला भी सामने आया। मामले में सूचना और जनसंपर्क विभाग कोटा की तीन महिला अफसर की लापरवाही पाई गई। इसके बाद सूचना सहायक बृजबाला मीणा को सस्पेंड कर दिया। पीआरओ और एपीआरओ को चार्जशीट दी गई। कोटा कलेक्टर के X अकाउंट से लिखा प्रहलाद गुंजल जिंदाबाद। शादी के चंद घंटे पहले दूल्हे की मौत 23 अप्रैल- बूंदी रोड़ स्थित मेनाल रेजिडेंसी होटल में शादी की रस्म चल रही थी। परिवार के लोग हल्दी की रस्म के बाद दूल्हे को नहलाने जा रहे थे। इसी दौरान करंट दूल्हे को करंट लग गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। केशवपुरा निवासी सूरज सक्सैना (29) के चंद घंटे बाद फेरे होने थे। एक घटना से पूरा खुशी माहौल गम में बदल गया।कूलर की वायरिंग पर टैपिंग नहीं होने से करंट लगा। परिजनों की शिकायत पर होटल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोटा में 14 स्टूडेंट सुसाइड के मामले 23 नवंबर- जेईई स्टूडेंट ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया। कोचिंग छात्र मध्य प्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला था। स्टूडेंट ने पहले बालकनी में लगे नेट को काटा। फिर 70 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। वहीं फरवरी के महीने में टेस्ट देने का बोलकर हॉस्टल से निकले स्टूडेंट रचित (16) का शव 9वें दिन गडरिया महादेव मंदिर इलाके में मिला। उसने करीब 100 फीट ऊंचाई से कूद कर जान दे दी। उसका शव चट्टान पर दो पेड़ के बीच में फंसा मिला था। पुलिस व परिजन उसे तलाश रहे थे। कोटा में साल 2024 में 14 स्टूडेंट सुसाइड के मामले सामने आए। इनमें फरवरी में 3,जनवरी व अप्रैल में 2-2 सुसाइड हुए।- कलश यात्रा में बच्चों के हाथों में स्टील के पाइप थे। जिनमें झंडे लगे हुए थे। स्टील के पाइप हाई टेंशन लाइन के टच होने से करंट फैल गया। 8 मार्च- महाशिवरात्रि पर सकतपुरा काली बस्ती में कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कलश यात्रा में बच्चों के हाथों में स्टील के पाइप के थे। जिनमें झंडे लगे हुए थे। स्टील के पाइप हाई टेंशन लाइन के टच होने से करंट फैल गया। जिस कारण 18 बच्चे घायल हो गए थे। गम्भीर हालात में झुलसे कुछ बच्चों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया था।जिनमें से इलाज के दौरान 7 बच्चों की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आयोजक बाबूलाल, बद्रीलाल और गोपाल के खिलाफ लापरवाही बरतते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने, बिना परमिशन आयोजन करने का मामला दर्ज किया था। जुलाई व अक्टूबर में डबल डेकर कोच व 20 कोच की वंदे भारत व वंदे मेट्रो का ट्रायल जुलाई- अक्टूबर-कोटा रेल मंडल में डबल डेकर कोच का ट्रायल किया गया अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन लखनऊ टीम मंडल के परिचालन विभाग के सहयोग से दिल्ली मुंबई ट्रैक पर अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया गया। इसके बाद 20 कोच की वंदे भारत का ट्रायल दिल्ली मुंबई लाइन पर गुड़ला से लाखेरी के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया गया। अक्टूबर के महीने में कोटा मंडल में वंदे मेट्रो यानी नमो भारत रैपिड ट्रेन का ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान यात्रियों के वजन बराबर 16 कोच में 24.7 टन वजन रखकर लोडेड सिचुएशन का टेस्ट किया गया। ट्रेन को 50 किलोमीटर ट्रैक पर ट्रेन को 145 किलोमीटर के रफ्तार से दौड़ाया गया। अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में नर बाघ नाहर की मौत 9अगस्त- अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में नर बाघ नाहर की मौत हो गई। बाघ 17 साल 10 महीने 19 दिन का था। उसे 17 महीने पहले ही बाघिन महक के साथ जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से कोटा शिफ्ट किया गया था। एक दिन पहले टाइगर को डिस्प्ले एरिया से नाइट शेल्टर में लेने की कोशिश की गई थी। टाइगर का पिछला हिस्सा मूवमेंट नहीं हो पा रहा था। टाइगर थोड़ा गोल-गोल घूम कर गिर गया था। इसके बाद डॉक्टर की टीम ने मौके पर पहुंचकर गन की सहायता से दवाइयां दी थी।लेकिन अगले दिन सुबह उसकी सांसे थम गई।दिसंबर महीने में अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में 22 महीने से कैद दो शावकों को जंगल में छोड़ा गया। नर शावक को बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में रिलीज किया गया। करीब 7 दिन बाद मादा शावक को मुकंदरा टाइगर रिजर्व के एनक्लोजर में छोड़ा गया। कुकर्म करने वाले मौलवी को उम्र कैद की सजा -अरबी सीखने आए 10 साल के मासूम से कुकर्म करने वाले मौलवी को कोटा की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई। जज ने 5 महीने पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए कविता भी लिखी- तुम्हारा गुनहगार अब सलाखों के पीछे है, वो तुम्हें परेशान नहीं करेगा। दोषी को रोज प्रायश्चित करना होगा। पहली मंजिल की 8460 फीट की छत को करीब 10 घंटे में डाला। 7 नवंबर- बूंदी रोड़ स्थित अगमगढ़ गुरुद्वारा दरबार साहिब की बिल्डिंग की पहली मंजिल की छत डालने के लिए देशभर से सेवादार जुटे। पंजाब,गुजरात, यूपी,एमपी से करीब 3 हजार सेवादार आए।सेवादारों ने भवन की पहली मंजिल की 8460 फीट की छत को करीब 10 घंटे में डाला। यहां नए दरबार साहिब के भवन निर्माण का काम चल रहा था। यह तीन मंजिला गुरुद्वारा बनेगा। बाबा लक्खा सिंह मुख्य जत्थेदार गुरुद्वारा आजमगढ़ साहिब,जत्थेदार बाबा बलविंदर सिंह की अगवाई में सेवादारों ने सुबह आठ से शाम साढ़े छ बजे तक छत डाल दी। फाइनेंसकर्मी से 36 लाख रुपए लूट 25 नवंबर- नकली पुलिस कर्मी बनकर बदमाश एक फाइनेंसकर्मी से 36 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र में टीचर्स कॉलोनी इलाके में हुई। बेख़ौफ बदमाश पुलिस की वर्दी में दिनदहाड़े मकान में घुसकर फाइनेंस कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। फिर कोटा रावतभाटा रोड पर फोरलेन से पहले पेट्रोल पंप पर फाइनेंस कमी को उतार कर फरार हो गए थे।फाइनेंस कर्मी ने इसकी शिकायत गुमानपुरा थाने में दी थी। पुलिस ने करीब 1 महीने बाद हरियाणा से एक आरोपी संजय चोपड़ा उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली की गैंग से मिलकर वारदात करना कबूला। पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी की मौत 24 दिसंबर-पति के रिटायरमेंट (वीआरएस) पार्टी में खुशी खुशी शामिल होने गई पत्नी की अचानक मौत हो गई। ऑफिस में विदाई पार्टी में दोनों को माला पहना रहे थे। पति देवेंद्र संदल के रिटायरमेंट से भावुक पत्नी दीपिका उर्फ टीना अचेत होकर कुर्सी से गिर गए। पत्नी को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। दीपिका (56) अक्सर बीमार रहती थी। उन्हें हार्ट सम्बंधी प्रॉब्लम थी। पत्नी के देखभाल के लिए पति देवेंद्र ने रिटायरमेंट से 3 साल पहले वीआरएस ले रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *