कोटा में तापमान में आई गिरावट:ठिठुरन गलन बढ़ी, हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा

कोटा शहर में एक बार फिर से मौसम में हुए बदलाव के साथ ही तापमान में गिरावट हुई। दो दिनों में 10 डिग्री तापमान गिरा है जिस वजह से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वही आज फिर से आसमान में बादल छाए हुए हैं। शहर में हल्का कोहरा बना हुआ है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है। हाईवे पर कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से सड़क पर इक्के दुक्के के लोग ही नजर आ रहे है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कंबल ओढ़ कर ही घर से बाहर निकल रहे हैं ग्रामीण वासी। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को 5 दिनों बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। जिसके बाद भी शीत लहर का दौर जारी है। कोटा में 5 दिन का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *