पिता ने पीटा,बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:फोन कर कहा- अब मुझे मरना है, मां को आप ले जाना

अलवर में सोमवार देर रात एक युवक अंकित मीना (20) ने डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक ने सुसाइड से पहले अपने मामा को फोन किया। उन्हें कहा- मम्मी को आप रख लेना। आज मेरा आखिरी दिन है। अब मैं कभी किसी के सामने नहीं आऊंगा। घटना राजगढ़-अलवर रेलमार्ग पर मूनपुर गांव की पुलिया के पास की है। घटना की सूचना पर राजगढ़ व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ अस्पताल में रखवाया। मृतक की पहचान ओड़पुर निवासी अंकित (20) पुत्र सुरेश कुमार मीना के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि सोमवार को अंकित ने पिता सुरेश से कपड़े खरीदने के लिए 1500 रूपए लिए थे। इसके बाद खेत में मां के साथ काम करने लग गया। काम करने के बाद मां के साथ घर आया तो पिता ने कपड़े दिलाने की बात को लेकर मारपीट कर दी। मां ने बचाया तो मां के साथ भी मारपीट कर दी। फिर मां ने बेटे को साथ लेकर कमरा बंद कर दिया। इसके बाद पिता सुरेश ने कमरे का गेट सरिए से तोड़ दिया। लाठी डंडों से पीटा। इसके बाद अंकित घर से निकल गया। मामा को फोन किया घर से निकलने के बाद अंकित ने मामा को फोन कर कहा- अब मुझे मरना है। मैं रोज-रोज के झगड़े से परेशान हो गया हूं। मां को आप ले जाना। आज मेरा आखिरी दिन है। अब मैं कभी किसी के सामने नहीं आऊंगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था मृतक के मामा रामप्रसाद मीना ने बताया- अंकित आईटीआई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार को पिता सुरेश कुमार द्वारा गाली-गलौच और बेरहमी से लाठी-डंडों से की गई मारपीट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। बीच-बचाव करने आई मां गिन्नी देवी को भी पीटा गया। मृतक की मां गिन्नी देवी की रिपोर्ट पर राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *