वर्ल्ड फूड मूवमेंट की न्यू-जर्सी में नई शुरुआत:प्रेम भंडारी ने रसोईघर में सेवा देकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

एडिसन, न्यू जर्सी में वर्ल्ड फूड मूवमेंट ने जरूरतमंदों के लिए गरम भोजन उपलब्ध कराने की नई पहल शुरू की है। यह पहल अक्षय पात्र फाउंडेशन और ISKCON बेंगलुरु से प्रेरित है। जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर भोजन बनाने से लेकर पैकिंग तक की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। रसोईघर से तैयार किए गए गरम भोजन के पैकेट न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी की कम्युनिटी कॉलेज के छात्रों और जरूरतमंद लोगों के लिए भेजे गए। इस पहल का औपचारिक उद्घाटन 28 सितंबर को न्यूयॉर्क में होगा। इस अवसर पर “मेलोडी विद ए मिशन” नामक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्ल्ड फूड मूवमेंट के कार्यकारी निदेशक नवीन नीरद दास ने प्रेम भंडारी की सेवा भावना की सराहना की। संस्था का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में कॉलेज के छात्रों और जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। वर्ल्ड फूड मूवमेंट का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। रसोईघर में सेवा करने के बाद प्रेम भंडारी ने नई पहल की शुरुआत करते हुए स्वयं $1200 का योगदान देकर 100 भोजन प्रायोजित किए।
उन्होंने सभी अप्रवासियों से आह्वान किया कि वे भी आगे आएं और अपने जन्मदिन, परिवार के सदस्यों के जन्मदिन, बच्चों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या किसी अन्य शुभ अवसर पर भोजन प्रायोजित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *